फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निलंबित डीआईजी भुल्लर रिश्वत मामले में बिचौलिए को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में बिचौलिए और सह आरोपी कृष्णु शारदा को ईडी की सात दिन की रिमांड पूरी होने के बाद पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने जांच लंबित होने और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के पर्याप्त आधार मानते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अब आरोपी को 9 अक्तूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा। शारदा सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा की ओर से पिछले वर्ष 16 अक्तूबर को दर्ज रिश्वत मामले में पहले से न्यायिक हिरासत में था। ईडी ने इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर सात दिन की हिरासत ली थी।
विज्ञापन

5 लाख रुपये लेने का आरोप : ईडी के अनुसार शारदा ने भुल्लर की ओर से कथित तौर पर मांगी गई पांच लाख रुपये की रकम स्वीकार की थी। एजेंसी ने मोबाइल की फोरेंसिक जांच में संबंधित अवधि के दौरान दोनों के बीच बार-बार व्हाट्सएप बातचीत मिलने का भी दावा किया है। तलाशी के दौरान शारदा के घर से 8.35 लाख रुपये नकद मिलने की बात ईडी ने अदालत में कही। एजेंसी के मुताबिक बैंक, डाकघर खातों और निवेश में कुल 1,41,56,937 रुपये होने का भी उल्लेख किया गया। वहीं, सीबीआई की पिछली तलाशी में करीब 21 लाख रुपये नकद मिलने की बात अदालत के समक्ष रखी गई।
विज्ञापन

अन्य लोगों की भूमिका की जांच : ईडी के अनुसार रकम और निवेश के स्रोत का पता लगाने के साथ कथित लेनदेन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट करने के लिए पूछताछ जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें