फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather News: पंजाब में 4.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान, कई क्षेत्रों में धुंध का अलर्ट

Thu, 14 Dec 2023 12:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में भी फिलहाल घनी धुंध का प्रकोप बना रहेगा। गुरुवाक के लिए यलो अलर्ट जारी है। इसके तहत माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रहेगी।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धुंध के बीच पंजाब न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाण का महेंद्रगढ़ 5.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। राज्य के कई स्थानों में दृश्यता 15 मीटर तक रही। वहीं, पंजाब में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे कम 4.4 डिग्री सेल्सियस तापमान जालंधर के नूरमहल का दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 50 से 100 मीटर तक की दृश्यता फरीदकोट की रही। अमृतसर की 500 से 1000 मीटर, लुधियाना की 200 से 500 मीटर, पटियाला की 500 से 1000 मीटर, बठिंडा की दो से चार किलोमीटर दृश्यता रही।

पंजाब में धुंध का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में आने वाले दिनों में भी फिलहाल घनी धुंध का प्रकोप बना रहेगा। गुरुवाक के लिए यलो अलर्ट जारी है। इसके तहत माझा, दोआबा व मालवा क्षेत्र के ज्यादातर जिलों में सुबह के समय धुंध की चादर बिछी रहेगी। 16 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर करने जा रहा है। इसका पंजाब के मौसम पर कितना असर रहेगा, इसका अनुमान फिलहाल लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन

 
जिला न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
अमृतसर 4.7 
लुधियाना 6.2
पटियाला 6.0
पठानकोट 5.9
बठिंडा 5.0
गुरदासपुर 5.5

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें