फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: पंजाब में आज से सक्रिय होगा मानसून, तीन दिन बरसेंगे बदरा, 15 जिलों में येलो अलर्ट

Tue, 26 Jul 2022 12:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सोमवार को पठानकोट में 38.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे में अमृतसर में 59.5 एमएम, बठिंडा में 6.8 एमएम, मुक्तसर में 10.5 और रोपड़ में 9.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मंगलवार से फिर मानसून सक्रिय हो जाएगा और तीन दिन तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने यह देखते हुए भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सूबे के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से दिन-रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

विज्ञापन


पंजाब के कई जिलों में मंगलवार से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 26 जुलाई से तीन दिन तक भारी बारिश के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक माझा में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर व तरनतारन, दोआबा में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर व नवांशहर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि पूर्वी मालवा में लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व एसएएस नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे में विभाग ने लोगों को आगाह किया है कि तेज बारिश से निचले इलाकों में जाने से बचें। इस दौरान वाहन चलाते वक्त सतर्कता बरतें। दूसरी तरफ सोमवार को पठानकोट में 38.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे में अमृतसर में 59.5 एमएम, बठिंडा में 6.8 एमएम, मुक्तसर में 10.5 और रोपड़ में 9.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें