फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather Update: पंजाब में फिर हो सकती बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, ठंड भी बढ़ेगी

Fri, 20 Oct 2023 11:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर का रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.8, लुधियाना का 27.8, पटियाला का 30.1, पठानकोट का 30.1, बठिंडा का 28.0, एसबीएस नगर का 28.0, बरनाला का 27.0, जालंधर का 27.3 व रोपड़ का 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Punjab Weather News: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में शनिवार से ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम एक बार फिर से करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक दिन के पारे में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि रात के पारे में कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


रविवार के बाद पंजाब का मौसम शुष्क बना रहेगा। अक्तूबर महीने के बाकी दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को पंजाब में रात के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मोगा में दर्ज किया गया। पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 14.4, लुधियाना का 15.6, पटियाला का 15.1, पठानकोट का 15.4, बठिंडा का 16.0, फरीदकोट का 14.5, गुरदासपुर का भी 14.5, जालंधर का 14.8 और रोपड़ का 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पंजाब में सबसे ज्यादा दिन का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस गुरदासपुर का रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.8, लुधियाना का 27.8, पटियाला का 30.1, पठानकोट का 30.1, बठिंडा का 28.0, एसबीएस नगर का 28.0, बरनाला का 27.0, जालंधर का 27.3 व रोपड़ का 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें