चंडीगढ़। पीयू में चल रहे धरने में शुक्रवार को अमृतसर से पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू मोर्चा सदस्यों से मिलने पहुंचीं। राज्य सरकार के एनओसी दिए बिना केंद्र सरकार पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर फैसला नहीं ले सकती। यदि राज्य सरकार कह रही है कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता तो यही होगा। मैं सच के लिए डट के खड़ी हूं। पंजाबियों से पंगा लेना माहौल खराब करना है। सरकार को सोचना है कि माहौल खराब करना है या सुधारना है।