फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सुखना से कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक गूंजा एकता का संदेश, प्रशासक ने किया मार्च का नेतृत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी में विद्यार्थियों और शहरवासियों ने लिया हिस्सा, सरदार पटेल के योगदान को किया याद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से सुखना झील से कैपिटल कॉम्प्लेक्स टूरिस्ट सेंटर तक रन फॉर यूनिटी (एकता मार्च) निकाला गया। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी इसमें शामिल होकर नेतृत्व किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुई। इसके बाद प्रशासक ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारतीय संघ बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। मार्च में चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। सुखना झील से कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक निकाले गए मार्च के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें