फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक करने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इन नाटकों के माध्यम से लोगों को कचरा अलग अलग रखने, सही जगह पर फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि यह नुक्कड़ नाटक शहर के व्यस्त बाजारों, रिहायशी इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संदेश पहुंच सके। इन नाटकों में वालंटियर और सफाई कर्मचारी भी हिस्सा ले रहे हैं और लोगों को साफ सफाई के महत्व के बारे में समझा रहे हैं। नाटक के दौरान लोगों को बताया जा रहा है कि घरों में गीला और सूखा कचरा अलग अलग डिब्बों में रखना चाहिए। इसके साथ ही लोगों को आरआरआर यानी कम उपयोग करना, दोबारा इस्तेमाल करना और कचरे को रीसायकल करने का संदेश भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें