फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच-32 में मेस का अनुबंध 31 दिसंबर तक बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में वार्ड मरीजों को भोजन उपलब्ध कराने वाली हॉस्पिटल किचन सेवा का अनुबंध बढ़ा दिया गया है। कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो जी पी थामी की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार यह अनुबंध फिलहाल जाना एंटरप्राइजेज के पास है। इसे 31 दिसंबर 2025 तक या फिर नए टेंडर के आवंटन तक बढ़ाया गया है। आदेश में यह भी उल्लेख है कि बीते समय के दौरान मरीजों की ओर से गुणवत्ता को लेकर शिकायतें और सेवा में लापरवाही दर्ज की गई थीं। इस अवधि के दौरान सेवा प्रदाता को प्रतिदिन और समग्र प्रदर्शन भी संतोषजनक रखना होगा, अन्यथा अनुबंध शर्तों के तहत कार्रवाई की जाएगी। सेवा में कमी पाए जाने पर फर्म के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें