फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल बातों से काम नहीं चलता, लोगों के बीच जाकर काम करें : प्रशासक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को कहा कि केवल घोषणाओं और वादों से काम नहीं चलता, नेताओं को लोगों के बीच जाकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। उन्होंने यह बात नेतृत्व साधना कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम समावेशी नीति एवं सुशासन संस्थान (आईआईपीजी) और रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी के सहयोग से आयोजित किया गया। 29 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ में संपन्न इस 17वें संस्करण में देश के 9 राज्यों से 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया। छह दिनों में 18 सत्र आयोजित किए गए जिनमें नेतृत्व, सुशासन, सार्वजनिक नीति और राष्ट्र निर्माण जैसे विषय शामिल थे।
कार्यक्रम में डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, डॉ. प्रशांत शाही और उमेंद्र दत्त ने महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए। प्रतिभागियों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ का भ्रमण कर तकनीकी नवाचार और अनुसंधान कार्यों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के निदेशक डॉ. मनीष जांगिड़ ने इसे युवाओं के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक दृष्टिकोण समझने का महत्वपूर्ण मंच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें