चंडीगढ़। शहरवासियों को एकबार फिर भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए रहे और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब फिर से सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले छह साल में इस साल अप्रैल माह सबसे ज्यादा गर्म रहा। इस माह बारिश भी सबसे कम हुई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि मई में गर्मी अधिक रहेगी। यही कारण है कि लोग छुट्टियों में पहाड़ों की तरफ भागने की योजना बना रहे हैं। हिल स्टेशनों पर होटलों की बुकिंग फुल हो चुकी है।
अगले पांच दिन के तापमान का अनुमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 40 डिग्री 23 डिग्री
सोमवार 40 डिग्री 24 डिग्री
मंगलवार 40 डिग्री 25 डिग्री
बुधवार 41डिग्री 26 डिग्री
वीरवार 41डिग्री 26 डिग्री