फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मिड डे मिल योजना का मेन्यू तैयार, विद्यार्थियों को मिलेगा दही-पराठा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजरा-चना के साथ सब्जी पुलाव भी सूची में शामिल अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को खाने में दही-पराठे के साथ साथ बाजरा-चना के साथ सब्जी और पुलाव भी मिलेगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए मेन्यू तैयार कर लिया है। पीएम पोषण योजना (मध्याह्न भोजन) के मेन्यू सूची में पौष्टिक बाजरा, चना और पौष्टिक खिचड़ी के साथ सब्जी पुलाव जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि हरियाणा 8671 प्राथमिक स्कूलों एवं 5582 उच्च प्राथमिक विद्यालयों सहित कुल 14,253 विद्यालयों में यह योजना चल रही है और कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पीएम पोषण योजना की स्टेट लेवल संचालन-सह-निगरानी समिति की बैठक में 2024-25 के लिए 658 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई। इसमें राज्य का हिस्सा 457.26 करोड़ रुपए, जबकि केंद्र सरकार का हिस्सा 200.74 करोड़ रुपए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें