फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक परेशान युवती से दुष्कर्म, पांच महीने की गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाना अंतर्गत मानसिक रूप से परेशान एक 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब वह पांच महीने की गर्भवती हो गई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-26 थाना अंतर्गत युवती अपने परिजनों के साथ रहती है। वह मानसिक रूप से परेशान है। करीब एक सप्ताह पहले युवती के पेट में दर्द हुआ, जिसके बारे में उसने अपने परिवार वालों को बताया, डॉक्टरी जांच में बाद पता चला कि युवती पांच महीने की गर्भवती है। परिवार वालों ने बदनामी के डर से युवती का गर्भपात करवाना चाहा, लेकिन डॉक्टरों ने युवती का गर्भपात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की मां ने सेक्टर 26 थाने में इसकी शिकायत दी।
पुलिस जांच में पीड़िता यह नहीं बता सकी कि उसके साथ किसने दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मानसिक परेशान होने के चलते युवती घर से बाहर चली जाती थी। करीब 3 महीने पहले भी वह एक दिन के लिए घर से गायब हो गई। 6 महीने पहले वह घर से गायब हो गई थी। उन दिनों परिजनों ने पुलिस में शिकायत करवानी ही थी, लेकिन वह वापस आ गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज करवाई थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें