फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में बिना मास्क के बेवजह घूम रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्फ्यू में बिना मास्क के बेवजह घूम रहे तीन लोगों को पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। संबंधित थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू के दौरान शहर के अलग-अलग जगहों पर पुलिस मंगलवार देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सेक्टर- 26 थाना पुलिस ने बापूधाम कॉलोनी निवासी राजकुमार को सेक्टर- 27 स्थित एचडीएफसी बैंक के पास से दबोच लिया। वहीं, मौलीजागरां थाना पुलिस ने मनीमाजरा के रहने वाले रामकुमार को मौलीजागरां के सीएस कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया जबकि सेक्टर- 61 चौकी पुलिस ने कजहेड़ी में रामशुभम को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने जब कर्फ्यू में घूमने का कारण पूछा तो वह आना कानी करने लगे। उनके पास कर्फ्यू से संबंधित कोई कागजात नहीं था। जिसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले गई, जहां दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें