फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटखटाने पर भी नहीं खुला दरवाजा तो बुलानी पड़ी पुलिस, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sun, 08 Dec 2019 05:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू निवासी एक 26 वर्षीय युवक ने दड़वा स्थित होटल रॉयल प्लाजा में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसका पता उस वक्त लगा, जब केयर टेकर ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगा रखा था, जिसे नीचे उतारकर जीएमसीएच 32 पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जम्मू के कृष्णा नगर निवासी अनिल कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। पुलिस जांच में पता चला कि अनिल बीते शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दड़वा स्थित होटल रॉयल प्लाजा के कमरा नंबर 123 में ठहरा हुआ था। शनिवार को उसके कमरे में केयर टेकर ने साफ-सफाई करने के लिए दरवाजा खटखटाया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन


इसके बाद केयर टेकर ने इसकी सूचना होटल मैनेजर को दी।  सूचना मिलने पर दड़वा चौकी इंचार्ज मोहित ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अनिल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर सुसाइड के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल शव को जीएमसीएच 32 के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें