फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंडरपास बनाने की मांग को लेकर महारानी परनीत कौर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोकहित सेवा समिति और यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पटियाला लोकसभा क्षेत्र की सांसद महारानी परनीत कौर से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान ढकोली फाटक पर लोगों को जाम से राहत दिलवाने के उद्देश्य से ऊपरगामी या भूमिगत रास्ता बनाए जाने की प्रगति के बारे में जानकारी साझा की गई। इस दौरान डेराबस्सी विधानसभा हलके के व्योवृद्ध राजनीतिज्ञ एसएमएस संधू भी मौजूद रहे। उरवा अध्यक्ष केआर शर्मा और समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि सांसद परनीत कौर ने उनकी समस्या सुनने के बाद रेलवे के डिवीजनल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें उन्होंने ढकोली फाटक पर ऊपरगामी या भूमिगत दोनों को व्यवहारिक बताया है। महारानी परनीत कौर ने कहा वे इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें