फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नए सदस्यों को सदस्यता कार्ड और कुमाऊं दर्पण स्मारिका बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में कुमाऊं सभा चंडीगढ़ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान मनोज रावत ने की। इसमें वित्त वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। कार्यकारिणी द्वारा अब तक किए गए कार्यों को आम सभा को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि सेक्टर-45, बुड़ैल स्थित कुमाऊं भवन को बेचकर सभा के कार्य क्षेत्र में कहीं बड़ा भूखंड लिया जाए। सभी सदस्यों ने सभा को आवश्यकतानुसार हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया।
कार्यकारिणी द्वारा अपने सभी एरिया कमेटियों के प्रधान, कर्मठ कार्यकर्ताओं और सभा को सहयोग देने वाले विभिन्न सम्माननीय व्यक्तियों का सम्मान किया गया। मनोज रावत द्वारा गठित की गई नई कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भी किया गया। इस बैठक में सभा के सभी संरक्षक, वरिष्ठ सलाहकार, सलाहकार उपस्थित रहे। सभा के मीडिया प्रभारी शशि प्रकाश पांडे ने बताया कि इस मौके पर कुमाऊं दर्पण स्मारिका का वितरण किया गया। नए सदस्यों को सदस्यता कार्ड बांटे गए। सभी सदस्यों को गंगा दशहरा द्वार पत्र भी बांटे गए। 5 जून को आने वाले कुमाऊं के लोक प्रसिद्ध त्योहार गंगा दशहरा वाले दिन सभी लोग अपने घरों पर इसे लगा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें