फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई के सदस्यों ने चाय और पकौड़े बेचकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 35 के कांग्रेस भवन के पास एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चाय पकौड़े बेचकर विरोध किया। एनएसयूआई पंजाब यूनिवर्सिटी के सदस्य अतिंदरजीत सिंह रॉबी, तरलोचन सिंह, परगट बराड़, राजकरन बैदवान, सर्वोत्तम राणा, मनप्रीत सिंह महल, राहुल कुमार, शुभ सेखों के अलावा एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना के नेतृत्व में यह चाय पकौड़ा का स्टाल लगाया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा भी मौजूद रहे। उन्होंने हड़ताली विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया। एनएसयूआई की क्रमिम भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने के केंद्रीय गृह मंत्रालयके फैसले के खिलाफ चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन सेक्टर-35 में एनएसयूआई पीयू क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि यूजीसी के गाइड लाइन से विद्यार्थियों की जान का खतरा है। हर रोज कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। दूर दराज क्षेत्रों और प्रांतों के विद्यार्थी पीयू में पढ़ते हैं। वो किस प्रकार अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। इसकी चिंता कौन करेगा।
पीयूसीएससी के उपाध्यक्ष राहुल कुमार के साथ एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जाएंगी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें