चंडीगढ़। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र लगाकर पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आशा और सपना के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला के सेक्टर-6 निवासी बलबीर पाल ने आरोप लगाया कि आशा डांडियन और सपना डांडियन ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जमाकर पासपोर्ट प्राप्त किया है।