फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठककर वीसी ने रिसर्च में आ रही बाधाओं को जाना, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. राजकुमार ने वीरवार को साइंस वर्ग के मुख्य खोजकर्ताओं के साथ ऑनलाइन बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिसर्च को तेजी से आगे बढ़ाएं। इसमें जो भी समस्याएं आ रही हैं उनका जल्द निराकरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अनुसंधान परियोजनाओं की प्रगति जानी और आ रही बाधाओं को भी जाना।
विज्ञापन

इस दौरान साइंस वर्ग के कई प्रमुख शोधकर्ता शिक्षकों ने अपने रिसर्च की प्रगति को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके रिसर्च के परिणाम बहुत ही अच्छे आने वाले हैं। उन रिसर्च पर काम चल रहा है। कोरोना काल के दौरान प्रभावित हुए कार्य के बारे में भी वीसी ने जानकारी ली।
रैकिंग के लिए रिसर्च बेहद जरूरी
उन्होंने कहा कि रिसर्च के कार्य निरंतर चलने चाहिए, क्योंकि इसके जरिये पीयू को आगे बढ़ाना है। रिसर्च पर रैंकिंग आदि टिकी होती है। उन्होंने अन्य अनुसंधान परियोजनाओं पर भी बात की। विज्ञान में आ रहे शोध के नए विषयों पर भी उन्होंने बात की। वीसी ने कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत आए तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं या उनके लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे। रिसर्च स्कॉलर्स के प्रोजेक्टों पर भी बात की गई। डीन रिसर्च प्रो. वीआर सिन्हा ने चल रहे सभी रिसर्च को सामने रखा। कई अन्य विभागों के रिसर्च के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें