भगवंत मान सरकार की दूसरी कैबिनेट मीटिंग गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री की अगुवाई में शाम 4 बजे पंजाब सचिवालय में बैठक होगी। अभी तक मीटिंग के एजेंडे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। माना जा रहा है कि हाल ही में सीएम भगवंत मान की तरफ से की गई घोषणाओं पर कैबिनेट मुहर लगा सकता है।