फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच 21 नवंबर को फिर वार्ता, कैप्टन बोले- यह अच्छी पहल

Sun, 15 Nov 2020 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के बीच फिर होगी वार्ता। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रियों से 13 नवंबर को वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किसान संगठन एक बार फिर दिल्ली का रुख करेंगे। वहां 30 किसान संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल 21 नवंबर को केंद्रीय मंत्रियों के साथ वार्ता करेगा। वार्ता के दौरान क्या मुद्दे होंगे, इस पर किसान 18 नवंबर को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में फैसला करेंगे। 

विज्ञापन


तीन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर में शुरू हुए किसान आंदोलन के कारण पंजाब में सभी ट्रेनें बंद हैं। पंजाब के बिगड़े हालात पर राज्य सरकार सहित केंद्रीय स्तर पर भी बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसी के तहत अब एक बार फिर 21 नवंबर को किसान यूनियनों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। वे केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश के साथ वार्ता करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि चंडीगढ़ में होने वाली बैठक से पूर्व पंजाब सरकार के मंत्री भी किसान यूनियनों के साथ बैठक कर सकते हैं।

उगराहां ने ‘चलो दिल्ली चलो’ का दिया नारा
कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) ने ‘चलो दिल्ली चलो’ का नारा दिया है। 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन से पहले उगराहां ने पंजाब में आंदोलन की रूपरेखा बना ली है। इसके तहत यूनियन से जुड़ी ग्रामीण महिलाएं दिन में 21, 22 और 23 नवंबर को गांवों में विरोध प्रदर्शन करेंगी और शाम को गांव के युवा किसान पूरे गांव में मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन


यह अच्छी पहल है। केंद्र सरकार के साथ 21 नवंबर को होने वाली किसानों की बैठक में हल निकलने की उम्मीद है।  - कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें