अधिकारी चेयरमैन व चेयरपर्सन को जरूरी जानकारियां तक नहीं देते हैं और अपने स्तर पर मनमानियां करते हैं। नपा व नप के अध्यक्ष गांवों के सरपंचों से काफी ज्यादा वोटों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए नपा व नप के अध्यक्षों को 20 लाख रुपये तक के विकास कार्य कराने की अनुमति मिलनी चाहिए।
वहां सर्वसम्मति से एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष गोहाना की रजनी विरमानी, महासचिव राजौंद की गुड्डी राणा तो सचिव चीका की अमनदीप कौर को चुना गया। उपाध्यक्ष चरखी दादरी के चेयरमैन संजय छपारिया व कोषाध्यक्ष फतेहाबाद के चेयरमैन दर्शन नागपाल को चुना गया।
भाजपा के हैं सभी चेयरमैन और चेयरपर्सन
इस बैठक में राजेश शर्मा नगर परिषद चीका, दीपक छाबड़ा नगर परिषद असंध, सितेंद्र चौहान नगर परिषद निसिंग, अमित गोयल नगर परिषद इंद्री, गुड्डी राणा नगर परिषद राजौंद, ईश्वर नगर परिषद गन्नौर, भारती सैनी नगर परिषद नारनौल, संजय छपारिया नगर परिषद चरखी दादरी, पंकज बादल नगर पालिका बरवाला, सुनील नगर परिषद खरखौदा, बबीता नांगल चौधरी नगर परिषद आदि 35 मौजूद रहे। इनमें सभी चेयरमैन व चेयरपर्सन भाजपा से जुड़े हुए हैं तो इनमें कई पदाधिकारी भी रह चुके हैं।