फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए, IES में देश की दूसरी टॉपर चंडीगढ़ की इस बेटी से

Thu, 27 Aug 2015 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएससी ने बुधवार को इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस (आईईएस) एग्जामिनेशन-2015 का रिजल्ट घोषित कर दिया। चंडीगढ़ की होनहार बेटी अर्शी खोसला ने देश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


रिजल्ट घोषित होते ही अर्शी के सेक्टर-38 स्थित मकान नंबर 5499 में बधाई देने वालों का तांता लग गया। दिल्ली के श्रीराम कालेज से बीए इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) करने वाली अर्शी ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

पढ़ाई में शुरू से ही टॉपर रही खोसला ने स्कूली पढ़ाई  सेक्टर-32 स्थित सेंट ऐंस और सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल से हासिल की है। अर्शी ने पीयू के इकोनॉमिक्स से एमए पास की है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है अर्शी खोसला ने

अर्शी खोसला एमए में 73 फीसदी अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया था। अमर उजाला से बातचीत में अर्शी खोसला ने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है।

लॉन टेनिस की नेशनल प्लेयर रही अर्शी को पीयू से रोल ऑफ आनर सहित कई अवार्ड भी मिल चुके हैं। खाली समय में टेनिस खेलना और किताबें पढ़ना इनकी हॉबी हैं। उन्होंने बताया कि सफलता का मंत्र कठिन मेहनत और लक्ष्य को सामने रखकर तैयारी करना है।

सफलता में परिवार और टीचर्स का विशेष योगदान मानती हैं। इनके पिता रविंद्रजीत खोसला सेंट्रल बैंक से रिटायर और मां अनीता खोसला जीसीजी-11 में हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें