फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः पंजाब यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, छुट्टी से लौटे हर छात्र का होगा मेडिकल चेकअप

Sat, 14 Mar 2020 11:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी प्रबंधन सतर्क हो गया है। प्रबंधन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को सावधानी बरतने को कहा गया है। घर से वापस लौटने वाले हर छात्र-छात्रा को चेकअप कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अन्य विद्यार्थियों तक किसी भी प्रकार का संक्रमण न पहुंचे।
विज्ञापन


पीयू वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार ने चंडीगढ़ के डायरेक्टर हेल्थ डॉ. जी दीवान से बातचीत की है। साथ कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी विद्यार्थी को गला खराब, जुकाम, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

साथ ही विद्यार्थी में कोई भी उपरोक्त लक्षण होने पर सेक्टर-16 स्थित जनरल हॉस्पिटल के इमरजेंसी में जांच कराएं। पीयू रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कोरोना से संबंधित कोई भी लक्षण होने पर वह पीयू प्रशासन को सूचित करें। इसके साथ ही संदिग्ध विद्यार्थी को 14 दिन के लिए अवकाश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें