फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीएसएमसी में पीजी कोर्स की सीटें बढ़ाने से इंकार

Fri, 21 Nov 2014 10:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में संसाधनों के अभाव में पीजी कोर्स की सीटें बढ़ाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने अपने अधीन चल रहे इस मेडिकल कॉलेज में एमएस (ईएनटी), एमडी (अनेस्थिसियोलॉजी) और एमडी (टीबी एंड चेस्ट) की सीटें बढ़ाने समेत एमडी (गायनी) का कोर्स शुरू
करने के संदर्भ में एमसीआई के पास प्रस्ताव भेजे थे।

सूत्रों के अनुसार एक सप्ताह पहले 14 नवंबर को दिल्ली में एमसीआई के चेयरमैन डॉ. एसबी सिवाच की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस बैठक में एमसीआई ने कॉलेज में संसाधनों के अभाव का हवाला देते हुए यूनिवर्सिटी के इन प्रस्तावों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एमसीआई ने मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसरों के पदोन्नति पर भी सवाल खड़े किए हैं। एमसीआई के इस फैसले से बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का करारा झटका लगा है। इसी वर्ष एमसीआई ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है और विवि को यहां पर पीजी कोर्स की सीटें भी बढ़ने की भी उम्मीद थी। इस मामले में विवि के रजिस्टरार डॉ. डीएस सिद्धू ने कहा कि एमसीआई ने पीजी कोर्स की सीटें बढ़ाने के प्रस्तावों पर काफी मामूली एतराज जताए हैं और जल्द ही इन्हें दूर करके करके दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें