फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी एडवाइजर के लिए वैलेंटाइन डे के मायने

Sat, 14 Feb 2015 06:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे लिए वेलेंटाइन के मायने परिवार है और उनका प्यार वेलेंटाइन गिफ्ट। यह कहना है चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी शादी को 22 साल हो गए पर पति-पत्नी का प्यार एकदम ताजे गुलाब जैसा है। वेलेंटाइन का मौका उनके लिए भी खास होता है। इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ ही होता है।

उनके 22 ट्रांसफर हो चुके हैं। जहां पोस्टिंग होती है, वहां परिवार के संग जाते हैं। हर तीज त्योहार साथ में मनाते हैं। पत्नी सोनिया उनका खास ख्याल रखती हैं।
विज्ञापन


विजय देव का कहना है कि वास्तव में वेलेंटाइन का अर्थ लोग काफी संकुचित रूप में लेते हैं। वेलेंटाइन का मतलब सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए न होकर किन्हीं भी दो लोगों के बीच का प्यार है। यह प्यार किसी भी रिश्ते में हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन वेस्टर्न कल्चर है लेकिन उसका मायने भी वेस्टर्न ढंग से लिया जाना चाहिए। वेस्टर्न कल्चर को देखें तो स्पष्ट हो जाएगा कि वेलेंटाइन के मायने रिश्तों में मिठास भरना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें