फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: नाबालिग लड़कियों पर लगे यौन शोषण के आरोप, बच्चियां बोली- सीनियर्स करती हैं छेड़छाड़

Thu, 18 Oct 2018 12:08 PM IST
अश्वनी कुमार, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
sexual harassment
विज्ञापन
एक शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों पर बच्चियों का यौन शोषण किए जाने के आरोप लगे हैं। पोल खोलते हुए बच्चियों ने बताया कि सीनियर्स उनके साथ छेड़छाड़ करती हैं। मामला जीरकपुर में सामने आया है। एक फर्जी एनजीओ में सीनियर नाबालिग लड़कियां अपनी जूनियर लड़कियों के साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर रही थीं।
विज्ञापन


मामला सामने आने पर पुलिस ने एनजीओ की संचालिका समेत 3 नाबालिग लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, एनजीओ की संचालिका की पहचान निरप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो अनाथ बच्चों को यहां सहारा देने का काम करती है। जिला बाल विकास सुरक्षा अफसर लवप्रीत कौर ने बताया कि बीते दिनों वह यहां शहर में चल रही एक जस्टिस फार विक्टिम नामक एनजीओ के प्रबंधों की देखरेख करने के लिए पहुंची थीं।

जबकि इस एनजीओ का काम बेसहारा बच्चों को सहारा देकर उन्हें एक काबिल इंसान बनाना है, जिसके लिए सरकार द्वारा उसे समय-समय पर सहायता प्रदान की जाती है। लवप्रीत ने बताया कि दौरे के दौरान एनजीओ में मौजूद 2 नाबालिग लड़कियों ने बातचीत के दौरान बताया कि यहां मौजूद सीनियर लड़कियों द्वारा लंबे समय से उनके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार एनजीओ की संचालिका से भी की, परन्तु उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

एनजीओ का नाम किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं

sexual harassment
वहीं, उक्त नाबालिग बच्चियों की बातों को सुनने के बाद अफसर लवप्रीत कौर ने संबंधित एनजीओ के रिकार्ड को खंगाला तो सामने आया कि उक्त एनजीओ का नाम सरकार के किसी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है और फर्जी एनजीओ बनाकर निरप्रीत कौर ऐसे काम कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए लवप्रीत कौर ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस के आला अफसरों को की, जिन्होंने अपनी कार्रवाई शुरू करते हुए पीड़ित नाबालिग लड़कियों का मेडिकल करवाया और एनजीओ की संचालिका निरप्रीत कौर समेत तीन नाबालिग लड़कियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित विभाग की शिकायत मिलने के बाद जस्टिस फार विक्टिम नामक फर्जी एनजीओ की संचालक निरप्रीत कौर और मामले में संलिप्त 3 नाबालिग लड़कियों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत केस दर्ज कर पीड़ित बच्चों का मेडिकल करवाया गया है। जबकि मेडिकल रिपोर्ट में अगर कोई बात सामने पाई गई तो अन्य धाराओं को जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।  
- सुखविंदर सिंह, एसएचओ, जीरकपुर पुलिस थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें