चंडीगढ़। एमसीए बेस्ट क्रिकेट टीम चंडीगढ़, नागेश क्रिकेट अकादमी और दशमेश औजला क्रिकेट टीम, डेराबस्सी ने अपने -अपने लीग मैच जीते। पहला न्यूट्रिशन वैली कप पुरुष सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड कैंबवाला और चंडीगढ़ ट्राइसिटी के दो क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है।
पहले मैच में एमसीए बेस्ट क्रिकेट टीम चंडीगढ़ ने ओम साईं क्रिकेट अकादमी टीडीआई मोहाली को 4 विकेट से हरा दिया।मणि गिरी ने 88 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। पहले
कैंबवाला में दूसरे लीग मैच में नागेश क्रिकेट अकादमी ने आउटसाइडर्स क्रिकेट टीम, चंडीगढ़ को 214 रनों के बड़े अंतर से हराया। अभिषेक केएल राहुल ने 141 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन के तीसरे लीग मैच में दशमेश औजला क्रिकेट टीम ने लक्ष्य क्रिकेट अकादमी कालका को 155 रनों से हरा दिया। जसकरनवीर सिंह पॉल ने 150 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।