फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा महिला को मृत बताकर काट ली विधवा पेंशन

Tue, 12 Aug 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर पालिका चीका ने एक जिंदा महिला को मृत बताकर उसकी विधवा पेंशन काट ली। सेगा प्लाट निवासी अंगुरी देवी ने मंगलवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीसी को शिकायत दी।
विज्ञापन


 शिकायत पर डीसी ने जब गुहला उपमंडलाधीश से जवाब मांगा को उन्होंने कहा कि नगर पालिका चीका द्वारा गलती से शिकायतकर्ता का नाम विधवा पेंशन सूची से काट दिया गया था। अब नाम दोबारा शामिल कर लिया गया है तथा इनकी पिछले महीनाें की पेंशन के एरियर का भी भुगतान कर दिया गया है। डीसी ने इस मामले में एसडीएम को जांच के आदेश जारी किए।

वहीं, लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अधिकारी उस समय सकते में आ गए, जब एक महिला ने बताया कि मुख्यमंत्री से लाडली योजना के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया कि उसे योजना का लाभ दिया जा चुका है। लेकिन आज तक उसे लाभ नहीं मिला। डीसी एनके सोलंकी ने अधिकारियों को तुरंत महिला की शिकायत पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। बैठक में छह पुरानी तथा 14 नई शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 18 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया।  
विज्ञापन


सीएम ने कहा, लाभ मिल गया, प्रार्थी बोलीं-नहीं मिला
चीका के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पूजा रानी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने पांच वर्ष पहले लाडली योजना के लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था। लाभ न मिलने की स्थिति में सीएम को जनता के सवाल के जवाब में अवगत करवाया गया।

 एक अप्रैल 2013 को सीएम ने जनता के सवालों के जवाब में ‘अमर उजाला’ में कहा कि लाडली योजना लाभ प्राथी को मिल चुका है। लेकिन असल में उसे अभी तक यह लाभ नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि आवेदन में देरी के कारण हुआ है, कार्यालय की ओर से लाभ दे दिया गया है। इसके संदर्भ में डीसी ने जांच के आदेश जारी किए है।

एक्स-रे के लिए रिश्वत की शिकायत
क्योड़क निवासी समय सिंह ने बताया कि 10-6-2014 को वह उसकी मां का एक्स-रे करवाने के लिए सरकारी अस्पताल गया था। वहां पर एक्स-रे करवाने के लिए 490 रुपये की वसूली की गई, जबकि फीस 240 रुपये है। शिकायत में कहा है कि 250 रुपये वापस दिलवाए जाएं और रिश्वत लेने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीसी ने एसडीएम को इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

स्टाफ की कमी से लोग को नहीं मिलता है लाभ
डीसी ने पूजा धीमान पुत्र रमेश कुमार अर्जुन नगर निवासी की डा. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ न प्राप्त होने की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता का आवेदन निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने की वजह से योजना का लाभ नहीं दिया जा सका। समिति के गैर सरकारी सदस्य द्वारा जिला कल्याण विभाग में स्टाफ की कमी की वजह से लाभार्थियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने में हो रही असुविधा की शिकायत पर डीसी ने उन्हें आश्वासन दिलवाया कि स्टाफ की कमी की वजह से लाभार्थियों को लाभ से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

अधिकारियों ने दिए शिकायतों के जवाब
राजौंद निवासी संजय कुमार की गली में लगे बोर को उखाड़ने संबंधी शिकायत के संदर्भ में उप तहसीलदार राजौंद को मौके का निरीक्षण करने तथा बोर पर लोहे की टुटी लगाने के निर्देश दिए। माजरा रोहेड़ा निवासी सुरजीत कौर पत्नी नरेंद्र कुमार की प्रियदर्शिनी आवास योजना के लाभ को लेकर एडीसी ने बताया कि इस योजना के तहत दो किश्तें दी जा चुकी हैं तथा आईडी भी उपलब्ध करवा दी गई है।

अन्य शिकायतों में भैणी मोड करनाल रोड निवासी बचना राम की शिकायत के संदर्भ में उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को शिकायतकर्ता के मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों को लेकर दोबारा से जांच के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसपी कुलदीप सिंह यादव, एडीसी अरविंद मल्हान, सीटीएम डा. पूजा भारती, कैथल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक रणजीत कौर, जिला राजस्व अधिकारी सुभाष महत्ता, डीडीपीओ सुरेंद्र कुमार सहित विभागों के उच्चाधिकारी, समिति के गैर सरकारी सदस्य एवं शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें