Municipal Corporation office Chandigarh
- फोटो : File Photo
नगर निगम चुनाव में इस बार तीन सीटें ऐसी हैं, जहां पर आमने-सामने वकील उम्मीदवार हैं। इन वार्डों में वकील मतदाता भी असमंजस की स्थित में हैं कि वह किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। ऐसे में इन सीटों पर पूरे शहर की नजर है।
इस नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने 12 वकीलों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें से 5 महिला वकील हैं। भाजपा ने 7 और कांग्रेस ने 5 वकील उम्मीदवार मैदान उतारे है।
मालूम हो कि इस समय शहर में करीब 10 हजार वकील अपने परिवार के साथ रहते हैं। शहर में ऐसा कोई अन्य वर्ग नहीं है, जिसको राजनीतिक दल ने इतनी ज्यादा तादाद में टिकट दिए हो।
वार्ड नंबर-1,2 और 8 ऐसे वार्ड है, जहां पर कांग्रेस और भाजपा ने वकील को उम्मीदवार बनाया है। वार्ड-14 से लॉ कर रहे छात्र कंवर राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।
जानिए कौन-कौन वकील उम्मीदवार है मैदान में
चुनाव
वार्ड-1 से कांग्रेस के उम्मीदवार एचएस लक्की और भाजपा के उम्मीदवार महेश इंद्र सिद्धू हैं। यह दोनो ही वकील हैं और वार्ड-1 में सैकड़ों वकील अपने परिवार के साथ रहते हैं।
वार्ड-2 में भाजपा की उम्मीदवार पूर्व मेयर राज बाला मलिक वकील हैं, जबकि उनके खिलाफ कांग्रेस से चुनाव लड़ रही उम्मीदवार दीपा असधीर दूबे भी वकील हैं।
वार्ड-8 से मेयर अरुण सूद चुनाव लड़ रहे है वह भी वकील हैं, जबकि कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे राजेश शर्मा भी पेशे से वकील हैं। इस सीट पर भी कांटे की टक्कर है। इन दोनों के लिए वकील भी प्रचार कर रहे हैं।
और कौन-कौन वकील उम्मीदवार है मैदान में
वार्ड-17 से आशा जसवाल, वार्ड-18 से सौरभ जोशी, वार्ड-19 से राज किशोर, वार्ड-18 से देवेश मोदगिल, वार्ड-4 से पूनम शर्मा और वार्ड-13 से मीनाक्षी चौधरी उम्मीदवार हैं। यह सभी वकील हैं। जबकि वार्ड-15 से कांग्रेस की उम्मीदवार रविंदर कौर गुजरार के पति भी पेशे से वकील हैं। उनके पति के कारण ही उन्हें कांग्रेस ने टिकट दी है।