फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों के घोटाले पर मेयर ने मांगी रिपोर्ट

Fri, 05 Dec 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में करोड़ों रुपये के घोटाले पर मेयर हरफूलचंद्र कल्याण ने जांच के आदेश  दिए हैं। उन्होंने कमिश्नर वीपी सिंह को सभी विभागों से एडवांस की रिपोर्ट लेने को कहा है। मेयर ने इस मामले में एक सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


14 साल से निगम के खाते से करोड़ों रुपये इधर-उधर हो रहे हैं। अफसरों और विभागों को जो एडवांस अमाउंट मिल रहा था, उसका कोई हिसाब नहीं दे रहा था। 2001 से अब तक 54.22 करोड़ रुपये के एडवांस अमाउंट का अता-पता नहीं है।

ये एडवांस विभागों को विभिन्न खर्चों के लिए दिया जाता है, लेकिन इसकी रिकवरी भी नहीं की गई। जनरल फाइनेंशियल रूल्स, 292 के मुताबिक, इसकी 15 दिन में रिकवरी और एडजस्टमेंट होनी चाहिए, जबकि यहां 15 साल बीतने को हैं।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने उठाया था मामला
गौरतलब है कि यह मामला ‘अमर उजाला’ ने उठाया था। इसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। अब उन्होंने एडवांस की एडजस्टमेंट शुरू कर दी है। मामला ऑडिट की पकड़ में भी आया था। उन्होंने निगम अफसरों से इस संबंध में जवाब मांगा है।

सतिंदर सिंह, भाजपा पार्षद ने बताया कि शहर के सरकारी विभागों में जिम्मेदारी नाम की कोई चीज नहीं बची है। मामले में जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी इंडिपेंडेंट एजेंसी से जांच भी होनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें