फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: संपत्ति शेयर होल्डर्स एसोसिएशन की समस्याओं के समाधान का मेयर सौरभ जोशी ने दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र में मेयर सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ प्रॉपर्टी शेयर होल्डर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। मेयर ने बैठक में उनकी संपत्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। बैठक के दौरान मेयर ने एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

बैठक में संपत्ति स्वामित्व, नागरिक सुविधाओं, नियमों से जुड़े मामलों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। मेयर ने कहा कि संपत्ति धारकों की जायज मांगों को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाकर समय पर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
सौरभ जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ के निवासियों का हित और उनकी शिकायतों का जल्द निपटारा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों के हितों की रक्षा और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था के लिए नगर निगम की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें