फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद लौटेगी मेयर हाउस की रौनक

Sun, 05 Jan 2014 10:16 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच सालों से वीरान पड़े मेयर हाउस में रौनक लौटेगी। शहर के नए मेयर हरफूल चंद कल्याण मेयर हाउस में रहने के लिए आ सकते हैं। उनका घर सेक्टर-24 में है और मेयर रेजिडेंस भी इसी सेक्टर में बना है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें यहां शिफ्ट करने में ज्यादा दिक्कतें नहीं होंगी। इस बारे में जब मेयर कल्याण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह यहां जरूर रहने आएंगे। यह सुविधा मेयर के लिए ही है और वह उसे जरूर लेंगे।

मेयर हाउस काफी बड़े क्षेत्र में फैला है। वहां नीचे हॉल और विजिटर रूम है जबकि ऊपर रहने के लिए तीन कमरे बने हुए हैं। बस यहां अभी रंगरोगन होना बाकी है।

कमलेश के बाद किसी ने नहीं लिया घर
सेक्टर-24 में बने मेयर रेजिडेंस में पिछले पांच सालों से कोई रहने नहीं आया है। यहां आखिरी बार 2009 में पूर्व मेयर कमलेश रहने आई थीं।

इससे पहले 2004 में भी कमलेश शहर की मेयर थी और उस दौरान भी उन्होंने रहने के लिए घर इस्तेमाल किया था। उसके बाद से यहां कोई मेयर रहने नहीं आया। हालांकि कुछ मेयर अपनी मीटिंगों के लिए जरूर मेयर हाउस इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन


इसलिए नहीं रहता कोई
दरअसल मेयर का कार्यकाल महज एक वर्ष का होता है। ऐसे में एक साल के लिए कोई अपना घर छोड़कर यहां रहने को तैयार नहीं होता।

मेयर का किया स्वागत
हाउसिंग कांपलेक्स धनास वेलफेयर सोसायटी ने कल्याण को मेयर बनने पर बधाई दी और सोसायटी में उनका स्वागत किया। उन्होंने कल्याण को फूलमालाएं और गुलदस्ते भेंट किए।

सोसायटी के अध्यक्ष प्रेमपाल चौहान ने कहा कि उन्होंने मेयर के समक्ष अपने एरिया की समस्याएं रखीं। मेयर ने उन्हें आवश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्दी ही निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर दयाराम यादव, बद्री प्रसाद, मारूफ खान और अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें