चंडीगढ़। मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सेक्टर-24 में मकान संख्या 1032 और 1027 के बीच 1.30 एकड़ क्षेत्र में विकसित पार्क का उद्घाटन किया। करीब 22.50 लाख रुपये की लागत से बने इस पार्क में ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, बेंच, झोपड़ियां, सीमेंटेड पाथ, हरे-भरे लॉन और सजावटी पौधे लगाए गए हैं। बागवानी अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एरोबिक कम्पोस्ट गड्ढे भी बनाए गए हैं। कार्यक्रम में पार्षद सौरभ जोशी, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, आरडब्ल्यूए व मार्केट एसोसिएशन के सदस्य और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।