चंडीगढ़। पीजीआई स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मेयर राजबाला मालिक की तबीयत में सुधार होने पर सोमवार को उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। 24 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल के सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन वार्ड में भर्ती किया गया था। 16 सितंबर को राजबाला मालिक की कोरोना जांच रिपोर्टर पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में थीं, जहां से 24 सितंबर को तकलीफ बढ़ने पर उन्हें पीजीआई में शिफ्ट करना पड़ा था।