फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: चाय-पानी के लिए मेयर-आयुक्त को अब मिलेंगे 15 हजार रुपये, पार्षदों के लिए हर महीने इतनी रकम तय

Sat, 30 Sep 2023 02:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बैठक में कई पार्षदों ने कम वेतन का मुद्दा भी उठाया। कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब म्युनिसिपल एक्ट लागू है। पंजाब के सभी जिलों में पार्षदों का वेतन 30 से 40 हजार रुपये के बीच है लेकिन चंडीगढ़ के पार्षदों को सिर्फ साढ़े 17 हजार रुपये मिलता है। अब अगली बैठक में पार्षदों का वेतन भी करीब दोगुना करने का प्रस्ताव आ सकता है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सभी पार्षदों को भी उनसे मिलने आने वाले लोगों के लिए चाय-पानी (एंटरटेनमेंट एक्सपेंसेस) का खर्च मिलेगा। मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में हुई 340वीं वित्त व अनुबंध समिति की बैठक में इसकी मंजूरी दे दी गई। बैठक में मेयर-आयुक्त, सीनियर डिप्टी मेयर/डिप्टी मेयर के एंटरटेनमेंट एक्सपेंसेस को भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। साथ ही अगली बैठक में पार्षदों का वेतन भी करीब दोगुना करने का प्रस्ताव आ सकता है। 

विज्ञापन


वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में एक्सईएन आदि को एंटरटेनमेंट एक्सपेंसेस देने का प्रस्ताव आया था, जिसके बाद पार्षदों की तरफ से कहा गया कि वो जनता के प्रतिनिधि हैं। रोजाना दर्जनों लोग उनसे मिलने आते हैं। उन्हें बिठाने के साथ चाय-पानी पिलाया जाता है। इसमें सभी पार्षदों का काफी ज्यादा खर्च होता है इसलिए अधिकारियों के साथ सभी पार्षदों को भी हर महीने चाय-पानी के लिए खर्च मिलना चाहिए। इसके बाद सर्वसम्मति से पास 5000 रुपये की मंजूरी दी गई। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में रेल रोको आंदोलन का तीसरा दिन: मांगों के लिए किसानों का धरना जारी, यात्रियों की परेशानियां भी
विज्ञापन


बैठक में कई पार्षदों ने कम वेतन का मुद्दा भी उठाया। कहा कि चंडीगढ़ में पंजाब म्युनिसिपल एक्ट लागू है। पंजाब के सभी जिलों में पार्षदों का वेतन 30 से 40 हजार रुपये के बीच है लेकिन चंडीगढ़ के पार्षदों को सिर्फ साढ़े 17 हजार रुपये मिलता है। कई पार्षदों ने कहा कि इससे ज्यादा तो उनका महीने में गाड़ी के तेल लग जाता है इसलिए पार्षदों के वेतन को 35 हजार रुपये तक किया जाना चाहिए। इसमें तय हुआ कि यह प्रस्ताव अगली सदन की बैठक में लाया जाएगा। बैठक में मेयर अनूप गुप्ता के अलावा आयुक्त आनिंदिता मित्रा, पार्षद दलीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह गाबी, हरप्रीत कौर बबला, प्रेम लता, नेहा और नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें मिलेगा इतना एंटरटेनमेंट एक्सपेंसेस
मेयर/आयुक्त/अन्य                - 15 हजार रुपये
सीनियर डिप्टी मेयर/डिप्टी मेयर  - सात हजार रुपये
सभी पार्षद                         - पांच हजार रुपये
सीएओ/सीयू/एक्सइन             - साढ़े चार हजार रुपये

वर्तमान वेतन
मेयर                                - 45 हजार रुपये
सीनियर डिप्टी मेयर               - 40 हजार रुपये
डिप्टी मेयर                         - 35 हजार रुपये
पार्षद                               - साढ़े 17 हजार रुपये

व्यावसायिक उपयोग के लिए खुली जगह की बुकिंग फीस तय
एफएंडसीसी के सदस्यों ने चर्चा की और मनीमाजरा में व्यावसायिक उपयोग के लिए खुली जगह की बुकिंग शुल्क 25,000 रुपये प्रति दिन और स्वच्छता शुल्क के रूप में 18 फीसदी जीएसटी के साथ 2000 रुपये तय करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही समिति ने पूरे शहर में किसी भी खुली जगह के लिए बुकिंग शुल्क 10,000 रुपये प्रति दिन और 2000 रुपये सफाई शुल्क 18 फीसदी जीएसटी के साथ तय करने को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर
1. 19.72 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर 36वें गुलदाउदी शो 2023 को मंजूरी
2. सेक्टर-15 के चंडीगढ़ वॉशरमैन वर्कशॉप कोऑपरेटिव (पंजीकृत) इंडस्ट्रियल सोसाइटी लिमिटेड के लाइसेंस को 30 सितंबर 2024 तक 10 फीसदी की वृद्धि के साथ नवीनीकृत करने की मंजूरी
3. 8.47 लाख रुपये से सामुदायिक केंद्र-45, 46 में चारदीवारी पर फेंसिंग और सामुदायिक केंद्र-46 में एमएस गेट की मरम्मत
4. कचरा प्रसंस्करण संयंत्र से स्थानांतरित 20 कर्मचारियों का सेवा विस्तार
5. 39.60 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर छह साल के लिए सेक्टर-1 स्थित राजिंदरा पार्क में आम, आंवला, बेर और चीकू फलों की फसल लीज पर देना
6. मृत पशुओं को उठाने के लिए मौजूदा अनुबंध का विस्तार 12 दिसंबर 2023 तक या नए अनुबंध को अंतिम रूप दिए जाने तक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें