फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर में केंद्र सरकार से आया अहंकार : बंसल

Sun, 11 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Pawan Kumar Bansal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल ने शनिवार को सेक्टर-44 में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति के लिए कांग्रेस हमेशा से सजग रही है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम राजीव गांधी ने महिलाओं को समानता के लिए आदेश किए थे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन ने महिलाओं के लिए जितनी सीटें रिजर्व रखी थीं। कांग्रेस ने उससे दो टिकटें ज्यादा दी है। उन्होंने कहा कि महिला बड़े ही संजीदगी से विकास कार्य को बढ़ा सकती है। 

बंसल ने मेयर अरुण सूद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने आप को देवता कहता है वह समाज का सुधार क्या करेगा। एक मेयर में इतना अहंकार नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेयर में यह अहंकार केंद्र सरकार से आया है। इस मौके पर उम्मीदवार रविंदर कौर गुजराल ने कहा की सेक्टर-44 और 34 में विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद हरजिंदर कौर लोगों की समस्याएं दूर नहीं कर पाईं। वहीं, पवन कुमार बंसल ने सेक्टर-51 के अजंता एन्क्लेव में जनसभा को संबोधित किया। इसमें कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी चौधरी भी मौजूद रहीं। उधर, पूर्व रेल मंत्री ने वार्ड-21 के उम्मीदवार जतिंदर भाटिया की ओर से आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया।
 
मनोनीत पार्षद संधू भी पहुंचे
मनोनीत पार्षद डीएस संधू ने कांग्रेस उम्मीदवार रविंदर कौर गुजराल को समर्थन दिया है। संधू कांग्रेस के लिए प्रचार भी कर रहे हैं। संधू का कहना है कि पूर्व मेयर हरजिंदर कौर ने हार के डर से अपना नामांकन खारिज करवाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें