मोहाली। पंजाब घुड़सवारी मेला 2.0 के अंतिम दिन देशभर से आए राइडर्स में मयंक, रुद्र नहरा, दिया शर्मा, अभौदे, समरप्रताप सिंह और सुहिरद ने अपने उत्कृष्ट कौशल से दर्शकों का ध्यान खींचा। 90 सेमी ओपन कैटेगरी में मयंक (घोड़ा वजीर), 75 सेमी में रुद्र नहरा (उजाला) और ड्रेसाज इवेंट में दिया शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इन युवा राइडर्स ने अपने संतुलन, तकनीक और आत्मविश्वास से मैदान में मौजूद दर्शकों से खूब सराहना पाई। समापन कार्यक्रम में पहुंचे सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके कार्यक्रम में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, जिला योजना कमेटी चेयरपर्सन प्रभावजोत कौर और सूचना आयुक्त भूपिंदर सिंह बाठ और प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल और जिला खेल अधिकारी रुपेश बेगड़ा सहित कई अधिकारी भी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी और एसडीएम खरड़ दिव्या पी. ने बताया कि तीन दिन तक चले इस आयोजन में देशभर के दर्जनों राइडर्स ने भाग लिया।
दूसरे दिन की प्रमुख जीत इस प्रकार रहीं:
ओपन 90 सेमी: मयंक (वजीर)
ओपन 75 सेमी: रुद्र नहरा (उजाला)
ओपन 60 सेमी रीले: सुदीप (बाज)
ड्रेसाज: दिया शर्मा
टीम लांस: बीएसएफ
ओपन हैक्स: दिवजोत कौर
बुल्क एंड बकेट:
• ग्रुप-1: अभौदे
• ग्रुप-2: समरप्रताप सिंह
• ग्रुप-3: सुहिरद