वार्ड-24 स्थित मौली जागरां और विकासनगर में सुबह 7 बजे ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने वोटरों को लाइनों में लगा दिया था। विकास नगर में तो शाम सात बजे तक मतदान हुआ।
विकास नगर के बूथ नंबर 409 और 411 में शाम सात बजे तक वोट डाले गए।
वहीं, अन्य बूथों पर शाम 6 बजे तक पोलिंग होती रही। कई बार समर्थकों के बीच झड़प हुई। भाजपा नेता व वार्ड नंबर 25 के इंचार्ज अरिवंद सिंह कहना कि अनिल दूबे के समर्थक और भाजपा के मंडल प्रधान मुकेश राय के बीच कहासुनी हुई। क्योंकि मुकेश राय आजाद उम्मीदवार राकेश कुमार मौली के पक्ष में मतदान करने की अपील रहे थे।
वहीं, मुकेश राय कहना था कि वह लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई करने की कोशिश की।
राय का कहना कि मुझे नहीं पता वह लोग कौन थे। वहीं, राकेश कुमार मौली के समर्थक विशाल कटारियां ने कहा कि अनिल दूबे के समर्थक रवि को जब उन्होंने लाइन में खड़े लोगों को पैसे का लालच देने से रोका तो रवि और उसके साथियों ने उसके साथ हाथापाई की।
वहीं, वार्ड नंबर-26 की इंदिरा कॉलोनी में शाम सवा सात बजे तक वोटिंग हुई। इंदिरा कॉलोनी के बूथ नंबर 401 और 403 में वोट डाले गए। कॉलोनी में अन्य बूथों पर भी शाम 6 बजे तक मतदान हुआ।