फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से गेहूं किसानों के सीने पड़ी ठंडक, बंपर उत्पादन की उम्मीद

Mon, 13 Feb 2017 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मौसम ने खिलाए चेहरे, बंपर उत्पादन की उम्मीद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मौसम ने इस बार किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी मौसम सर्द बना हुआ है। यह गेहूं की फसल के अनुकूल है। ऐसे में इस बार बंपर उत्पादन की उम्मीद है। इससे पहले धान के फसली सीजन में भी उत्पादन का रिकॉर्ड टूटा था। 
विज्ञापन


रात का तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। इस माह में इतना तापमान नवंबर में हुई गेहूं की बिजाई के लिए वरदान माना जा रहा है। पंजाब के किसान इस बार अधिक उत्पादन की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले साल गेहूं का उत्पादन 18 क्विंटल प्रति एकड़ था। इस बार इसके 19 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अप्रैल में फसल की कटाई तक मौसम गेहूं के लिए अनुकूल रहेगा। इस बार फसल पर येलो रस्ट का हमला नहीं हुआ है। वहीं, कीटनाशकों का प्रयोग भी बहुत कम हुआ है। 

खेतीबाड़ी के माहिरों का कहना है कि फरवरी अंत और मार्च में तापमान अगर कम रहे तो गेहूं की फसल पकने के लिए पूरा समय मिल जाता है। अगर तापमान एकदम से बढ़ जाए तो दाना सूख सकता है। पंजाब में इस बार 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुआई की गई है। खेतीबाड़ी विभाग का मानना है कि यदि मौसम और अन्य परिस्थितियां ऐसे ही अनुकूल रहीं तो बंपर फसल की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य से कम है न्यूनतम तापमान

मौसम ने खिलाए चेहरे, बंपर उत्पादन की उम्मीद
सामान्य से कम है न्यूनतम तापमान
पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर चार डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 4.6, गुरदासपुर में 5.7, लुधियाना में 6.2, पटियाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। वहीं, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम पूरी तरह गेहूं के अनुकूल है। फरवरी माह के अंत और मार्च में तापमान कम रहा तो फसल को काफी फायदा होगा। इस बार बंपर फसल होने की उम्मीद है।
- डॉ. जसबीर सिंह बैंस, डायरेक्टर, खेतीबाड़ी विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें