सरकार ने इसी माह तय किए हैं चुनाव के लिए नियम
कैथल वार्ड में जींद के नरवाना क्षेत्र को किया शामिल, पहले यह हिसार वार्ड के अंतर्गत आता था
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वार्डाें की सूची जारी कर दी है। सबसे ज्यादा सिरसा जिले में नौ तो अंबाला में पांच वार्ड बने हैं। प्रदेश के सभी जिलों में रहने वाली सिख आबादी के लिए 40 वार्ड बनाए हैं। उम्मीद है कि अब जल्द ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का चुनाव हो सकता है। जुलाई माह में ही सरकार ने कैबिनेट की बैठक में एचएसजीएमसी के चुनाव के लिए नियम निर्धारित किए थे। इसके बाद वार्डबंदी की प्रक्रिया लंबित थी, जिसके लिए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वार्डबंदी में सबसे पहले वार्ड को कालका वार्ड के नाम से तय करते हुए इसमें पंचकूला की तहसील कालका को शामिल किया है। एचएसजीएमसी के सचिव के अनुसार वार्डबंदी की सूची जारी होने की जानकारी मिली है। इसमें नरवाना क्षेत्र को हिसार की बजाए कैथल में शामिल किया है।
वार्ड
जिला
कानूनगो सर्कल
1
पंचकूला
कालका
2
पंचकूला
पंचकूला व रायपुररानी
3 अबाला नारायणगढ़
4
अंबाला
बराड़ा, साहा
5
अंबाला
अंबाला छावनी
6
अंबाला
अंबाला शहर व बलाना
7
अंबाला
नग्गल
8
यमुनानगर
रादौर व सरस्वती नगर
9
यमुनानगर
जगाधरी
10
यमुनानगर
बिलासपुर व छछरौली
11
कुरुक्षेत्र
पिहोवा
12
कुरुक्षेत्र
मुर्तजापुर व इस्माइलाबाद
13
कुरुक्षेत्र
शाहबाद
14
कुरुक्षेत्र
लाडवा व थानेसर-1
15
कुरुक्षेत्र
थानेसर-2 व धुराला
16
करनाल
नीलोखेड़ी, इंद्री व जुंडला
17
करनाल
निसिंग, करनाल-1 व जुंडला
18
करनाल
असंध
19
करनाल
घरौंडा, बड़ा गांव व करनाल-2
20
कैथल गुहला व भागल
21
कैथल
कांगथली व खरकां व सीवन
22
कैथल
पूंडरी, कलायत व कैथल (सीवन के बिना), नरवाना
23
पानीपत
पानीपत
24
जींद
जींद (नरवाना के बिना) रोहतक व सोनीपत
25
फतेहाबाद
टोहाना व सनियाना
26
फतेहाबाद
रतिया व रतनगढ़
27
फतेहाबाद
फतेहाबाद
28
रतिया हड़ोली व रतिया क्षेत्र
29
हिसार
टोहाना, सनियाना, टोहाना, हिसार व भिवानी।
30
सिरसा
डबवाली
31
सिरसा
रानिया, खारिया व ढूढियांवाली
32
सिरसा ऐलनाबाद व जीवन नगर
33
सिरसा
सिरसा, साहापुर व माधोसिंघाना
34
सिरसा नाथुसरी चौपटा, पंचुयाना व सिकंदरपुर
35
सिरसा
कालांवाली, लक्कड़वाली, दादू
36
सिरसा रोड़ी व लक्कड़वाली (पटवार सर्कल दादू के बिना) व गदराना
37
सिरसा बढ़ागुड़ा व ओढ़ां
38
सिरसा
पिपली
39 गुरुग्राम चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व गुरुग्राम
40
फरीदाबाद
मेवात व पलवल का क्षेत्र