फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के बारे में जानना चाहते हैं तो ये जरूर पढ़ें

Sat, 01 Feb 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल की ओर से सरकारी पालीटेक्निक कालेज में कैंसर और उसके भ्रम को लेकर 500 से अधिक स्कूली व कालेज छात्रों को कैंसर व उसके फैले भ्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मैक्स के डाक्टर सचिन गुप्ता ने बताया कि यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट के सहयोग से इस मुहिम को शुरू किया गया है। इसके तहत कैंसर के लक्षण व भ्रम के बारे में विस्तार से बताकर जागरूकता फैलानी है।

साथ में यह भी बताया जाएगा कि कब डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए। डा. गुप्ता ने बताया कि कैंसर के बारे में लोगों में जागरूकता नहीं है। वे कुछ भी होने पर तुरंत डाक्टर के पास पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक लोगों में यह भ्रम है कि यदि उनके परिवार में कभी किसी को कैंसर नहीं हुआ तो उन्हें कैंसर नहीं हो सकता। असल में केवल पांच से दस फीसदी ही कैंसर अनुवांशिक होते हैं।
विज्ञापन


मैक्स के मुताबिक रोजाना 20 लोग ऐसे आते हैं जो कहते हैं कि उन्हें कैंसर हुआ है, लेकिन जांच में परिणाम जीरो निकलता है।

कुछ ऐसे हैं कैंसर के भ्रम
1.शरीर की सभी तरह की गांठें कैंसर के लक्षण हैं।
2. सभी कैंसर अनुवांशिक हैं।
3. चीनी से कैंसर बढ़ जाता है।
4. हेयर डाई से ब्रेन कैंसर हो जाता है।
5. ब्रेस्ट फीडिंग से कैंसर हो जाता है।
6. ज्यादा देर तक ब्रा पहने रहने से कैंसर हो जाता है।
7. मएक ही जगह पर बार बार चोट लगने से कैंसर हो जाता है।
8.  कैंसर जानलेवा है।
9. माइक्रोवेव में खाना गर्म कर खाने पर कैंसर हो जाता है।
10. कैंसर की जांच दौरान बाइपसी व सर्जरी करने से कैंसर फैल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें