फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को भगा ले जाने के बाद इस्लाम अपनाने को कहा, ना कहकर घर लौट आई लड़की

Sun, 31 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
मैरिज - फोटो : getty images
विज्ञापन
लुधियाना में लव जेहाद का मामला सामने आया है। जहां एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने के लिए कहा। लेकिन, लड़की ने साफ मना करते हुए शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उलटा लड़की ने कहा कि अगर वह उससे शादी करना चाहता है तो उसे अपना धर्म बदल कर हिंदू बनना पड़ेगा। हालांकि, बाद में पुलिस और हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप करने पर लड़की को अपने माता-पिता के साथ भेज दिया गया और लड़के को चेतावनी दी है कि वह लड़की से दोबारा न मिले।

दरअसल, ये मामला जमालपुर के मुंडियां इलाके का है। इलाके में रहने वाली एक 18 साल की लड़की की एक मुस्लिम लड़के के साथ दोस्ती हो गई। डेढ़ साल के प्रेम के बाद बात शादी तक पहुंची। लड़का इलाके में ही हेयर ड्रेसर की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व‌िवाह - फोटो : Demo Photo
लड़की के भाई का दावा है कि लड़के का उनके घर आना-जाना था। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उस लड़के का उसकी बहन के साथ कोई चक्कर है, तो संबंध तोड़ कर घर आने से मना कर दिया था। उसके बाद उक्त लड़के ने उसकी बहन को शादी का झांसा दिया और साथ ले गया।

लेकिन, दूसरे दिन उसकी बहन वापस आ गई। घर आकर जो उसने जो बात बताई वह चौंकाने वाली थी। उसकी बहन ने बताया कि उक्त लड़का शादी करने के लिए उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर कर रहा था। इसलिए उसने मना कर दिया। फिर उन्होंने मामला हिंदू संगठन के ध्यान में लाया।

उधर, अखिल भारतीय हिंदू छात्र संघ के अध्यक्ष परविंदर कुमार भट्टी का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने उन्हें मामले की शिकायत की थी। उन्होंने सारा मामला पुलिस के संज्ञान में लाया। हालांकि, लड़की ने लड़के से धर्म बदल कर शादी करने से मना कर दिया है।

पुलिस चौकी मुंडियां के प्रभारी अश्वनी कुमार का कहना है कि लड़की को उक्त लड़का अपने साथ ले गया था। शिकायत मिलने के बाद लड़की को बरामद कर परिवार वालों कौ सौंप दिया गया। धर्म बदलने वाली बात के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें