मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (मैट) में शहर के आशीष पटियाल ने बाजी मारी है। फरवरी 2014 में आयोजित मैट के घोषित रिजल्ट में आशीष ने टाप किया है। उन्होंने 800 में से पूरे 800 अंक हासिल किए हैं। इंडियन मैनेजमेंट एसोसिएशन(एआईएमए) की ओर से साल में 4 बार मैट की परीक्षा आयोजित की जाती है।
कई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के अलावा मैट रैंकिंग के आधार पर भी एमबीए कोस में दाखिला देते हैं। आशीष ने बताया कि वह पिछले छह महीने से मैट में अच्छे स्कोर के लिए तैयारी कर रहा था। उसका टारगेट जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(मुंबई) में दाखिला लेना रहा है।
बुल्स आई से कोचिंग लेने वाले आशीष के मैंटर और बुल्स आई के रीजनल हेड ह्दयेश मदान ने कहा कि आशीष को देश के करीब 250 टॉप मैनेजमेंट कालेज में दाखिला मिल सकेगा। मैट स्कोर मैनेजमेंट कालेज में दाखिले के लिए एक साल तक मान्य होता है। उन्होंने कहा कि आशीष को कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता हासिल हुई है। उधर आशीष ने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन से की गई तैयारी से ही उन्होंने अच्छा रिजल्ट दिया है। सफलता का श्रेय आशीष अपने शिक्षकों और परिवार को देते हैं।