फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण संपन्न हुई एनडीए की परीक्षा, गणित का पेपर रहा लंबा, सामाजिक अध्ययन के प्रश्न थे कठिन

Mon, 07 Sep 2020 11:51 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
एनडीएस परीक्षा देने आए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपीएससी की ओर से रविवार को चंडीगढ़ में हुई नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) व नौसेना अकादमिक की परीक्षा में 13 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। 35 केंद्रों में हुई परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। गणित का पेपर काफी लंबा होने से छात्रों के हल करने में पसीने छूट गए। वहीं सामाजिक अध्ययन का पेपर भी कठिन रहा। कुछ जगहों पर छात्रों व अभिभावकों की भीड़ अधिक होने से अव्यवस्था नजर आई। सेक्टर- 33 के परीक्षा केंद्र पर सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखीं। बाहरी राज्यों से कई छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहला पेपर सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक हुआ। इस दौरान हुए गणित के पेपर में 120 सवाल थे। पेपर लंबा होने के कारण छात्रों को तय समय में हल करने में कठिन रहा। दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन से जुड़ा था। दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक हुए इस पेपर में 150 प्रश्न पूछे गए थे। इसमें अंग्रेजी सेक्शन से 50 सवाल आए थे। सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर भीड़ नजर आने लगी। अभिभावक भी बड़ी संख्या में आए थे।

तापमान जांच और सैनिटाइज के बाद ही छात्रों को मिला प्रवेश
तापमान की जांच और सैनिटाइज कराने के बाद ही छात्रों को अंदर जाने दिया गया। कुछ जगह छात्रों को सामाजिक दूरी के साथ परीक्षा केंद्र पर खुले में बैठाकर उन्हें बारी-बारी से परीक्षा कक्षों में भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस और लोगों में हुई कहासुनी
कुछ केंद्रों पर अभिभावक परीक्षा केंद्र के अंदर जाना चाह रहे थे। उनके पास छात्रों के लंच आदि थे। जानकारी के अनुसार अभिभावकों को सेक्टर- 33 केंद्र पर नहीं जाने दिया। इसको लेकर पुलिस व अन्य लोगों से कहासुनी हुई। इस दौरान सामाजिक दूरी भी प्रभावित हुई।

पेपर छूटने के बाद सामाजिक दूरी हुई प्रभावित
पेपर छूटने के के बाद कुछ देर तक केंद्रों पर सामाजिक दूरी प्रभावित दिखी। हालांकि सभी छात्रों ने मास्क लगाकर परीक्षा दी थी। मोबाइल आदि सामान बाहर रखवाए गए थे।
विज्ञापन

गणित में 17 व सामान्य अध्ययन में 22 प्रश्न पिछली परीक्षाओं के आए

एनडीए के पेपर का विश्लेषण करते हुए हुए शिक्षाविद कुणाल सिंह ने बताया कि यूपीएससी ने हमेशा ट्रेंड शिफ्ट के साथ अभ्यास करते हुए सबको आश्चर्यचकित किया है और आज भी देखा गया है। गणित में 17 और जीएस पेपर में 22 प्रश्न पिछली परीक्षाओं से दोहराए गए थे। सामान्य अध्ययन के पेपर में भूगोल सेक्शन सबसे कठिन था, जिसके बाद प्रश्न ट्रेंड में आश्चर्यजनक बदलाव आया था।

मध्यम इतिहास और राजनीति के प्रश्न के अलावा भौतिकी और रसायन विज्ञान अत्यधिक स्कोरिंग थे। रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट और आइडियल वाक्यांश इस बार अंग्रेजी सेक्शन में गायब थे। ओवरऑल एनडीए 2020 परीक्षा एनडीए 2019 परीक्षा की तुलना में थोड़ी कठिन थी। इस बार कटऑफ निश्चित रूप से 900 में से 349 प्लस होगी।

छात्र बोले- मास्क लगाकर परीक्षा देने में आई बाधा
हिमाचल से आए छात्र अभय राणा का परीक्षा केंद्र सेक्टर- 27 में था। उन्होंने कहा कि कोरोना के लिए जो दिशा-निर्देश थे उन सभी का पालन करवाया गया। गणित का पेपर अधिक लंबा रहा। सामाजिक अध्ययन के पेपर में भी दिमाग लगाना पड़ा। सेक्टर- 21 स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंचे आदित्य सोहेल ने बताया कि गणित का पेपर जेईई की परीक्षा से कुछ आसान रहा।

उन्होंने यह भी बताया कि मास्क लगाकर पेपर देने से कुछ दिक्कतें जरूर आईं, लेकिन पेपर ठीक हुआ। छात्रों के बीच लगभग चार फीट की दूरी बनाए रखी गई थी। नियमित थर्मल चेकअप आदि के अलावा एक बेंच पर एक छात्र का पालन किया गया। यही बात सेक्टर- 35 के छात्र सारांश ने भी दोहराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें