फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 100 क्विंटल फूलों से सजेगा माता मनसा देवी दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला/कालका। श्री माता मनसा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार मां का दरबार करीब 100 क्विंटल देशी और विदेशी फूलों से सजाया जाएगा जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में महकेगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार 19 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेले के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर में व्यवस्थित कतार व्यवस्था लागू की जाएगी और उत्तर भारत से आने वाले भक्तों के लिए सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। वीआईपी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 500 रुपये का टोकन लेना होगा। गर्मी और लंबी कतारों को देखते हुए पूरे परिसर में नए मैट बिछाए जा रहे हैं ताकि नंगे पांव आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। वहीं रात के समय पूरे परिसर को दुधिया रोशनी से जगमगाने के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।
मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। पुलिस विभाग की ओर से 21 नाके लगाए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 घंटे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा जबकि दो एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी। खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिसर में टेस्टिंग लैब भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन, पंचकूला बस स्टैंड, जीरकपुर और सिंहपुरा से माता मनसा देवी, कालका मंदिर और चंडी माता मंदिर तक विशेष बसें चलाई जाएंगी। वहीं, कालका स्थित काली माता मंदिर में भी नवरात्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खुलेंगे और रात 11 बजे तक दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 ऑटो की मुफ्त सेवा उपलब्ध कराई जाएगी और मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें