फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ होंगे 9 के फेरे, 1 का आनंद कारज

Wed, 29 Jan 2014 04:58 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार एक ही जगह सात फेरे, और आनंद कार्य होगा। भारत विकास परिषद और अमर सेवा सदन सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। यह आयोजन बसंत पंचमी के दिन होगा।
विज्ञापन


संस्था ने 26 जनवरी तक आवेदन की अंतिम तिथि रखी थी। अब तक 10 आवेदन आए हैं। इसमें नौ हिंदू परिवार और एक सिख परिवार हैं।

रायपुर रानी, इंदिरा कालोनी और यमुनानगर से हिंदू परिवार जबकि राजपुरा से एक मात्र सिख परिवार हैं। विवाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था अब तक 72 शादियां करा चुकी है।

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
संस्था ने श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन शुरू कर दिया है। इस अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन सेक्टर-21 के प्राचीन शिव मंदिर से किया गया। जो सेक्टर के विभिन्न भागों से होता हुआ मंदिर परिसर में संपन्न हो गया।
विज्ञापन


भागवत कथा पर टूंडला वाले आचार्य पंडित रमा शंकर उपाध्याय प्रवचनों की अमृत वर्षा शुरू कर किए। कथा के पहले दिन भागवत महात्मय पर विस्तार से चर्चा किए।

यह आयोजन तीन फरवरी होगा। चार फरवरी बसंत पंचमी के दिन विवाह महोत्सव होंगे। इस महोत्सव में  वर वधु परिणय सूत्र में बंधेंगे।

आवेदन के बाद स्क्रीनिंग का काम पूरा
एससी वोहरा का कहना है कि आवेदन करने वालों की जांच हमारी स्क्रीनिंग कमेटी ने पूरा कर लिया है। आवेदन कई आए थे जिसमें कुछ को छांट दिया गया। यह गुप्त सूचना जुटाती है। विवाह के लिए सभी जोड़ों को जीवन निर्वाह के लिए घरेलू सामान भी दिया जाएगा।

विवाह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहली बार भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 10 आवेदन आए हैं। इसकी स्क्रीनिंग हो गई है। संस्था केवल विवाह के लिए खर्च करती है। माता पिता या भाई बहन कन्या और वर ढूंढते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के  लिए संस्था खर्च वहन करती है। पहली वार है कि संस्था विवाह महोत्सव के पहले श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन

- एससी वोहरा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अमर सेवा सदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें