फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के आठ माह बाद ही पत्नी की हत्या

Tue, 26 Aug 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
साहनेवाल में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान हरप्रीत के तौर पर हुई है।  
विज्ञापन

मृतका के पिता गुरदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आठ माह पहले उनकी लड़की हरप्रीत का विवाह गांव बहादुरवाल जिला मोगा के सुरजीत सिंह के साथ हुआ था।


विवाह के कुछ वक्त बाद ही सुरजीत सिंह को साहनेवाल में ही चपरासी की नौकरी मिल गई। इसलिए सुरजीत हरप्रीत को साथ लेकर साहनेवाल में सिविल अस्पताल रोड पर एक मकान किराए पर लेकर रहने लगा। लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों ने हरप्रीत को तंग करना शुरू कर दिया और सुरजीत उसके साथ मारपीट करता था। वह उसके चाल चलन पर भी शक करने लगा। लड़की के मायके वालों ने कई बार सुरजीत को समझाया। लेकिन वह मारपीट करता रहा और धमकियां देने लगा।
विज्ञापन




पिता ने कहा कि सोमवार को जब वह लड़की के  पास पहुंचा तो वह मृत मिली। इसके बाद तुरंत साहनेवाल पुलिस को संपर्क किया गया। एसीपी लखबीर सिंह टिवाणा और थाना प्रभारी अनिल भनोट ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मृतका की गला दबा कर हत्या की गई है। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने पति सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें