फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लोहड़ी के लिए सजे बाजार, खरीदारी में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शहर के बाजार लोहड़ी पर्व की तैयारियों में रंग-बिरंगे नजर आ रहे हैं। लोग मूंगफली, गज्जक, रेवड़ियां, चिड़वे, बिस्कुट और पारंपरिक मिठाइयों की खरीदारी में जुटे हैं। दूर-दराज रहने वाली बेटियों और रिश्तेदारों के लिए उपहार लेने की रौनक बाजारों में देखी जा रही है।
विज्ञापन

इस बार चाइना डोर पर प्रशासन की सख्ती के चलते शहर में 12 जगह पुराने ढर्रे पर डोर बनाने वाले कारीगरों के चेहरे खिल उठे हैं। लोहरी गेट के पास 25 साल से पुरातन माझा डोर बनाने वाले कश्मीरी लाल ने बताया कि माता-पिता अपने बच्चों को साथ लेकर ऑर्डर दे रहे हैं। उनका काम पिछले सालों की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ गया है। कारीगरों ने अपनी डोरों को मजबूत किया है, जिससे लोग 12-12 गोट बनवा रहे हैं।
मूंगफली विक्रेता राज कुमार ने कहा कि लोहड़ी को लेकर मूंगफली और गज्जक की बिक्री तेज है। पिछले साल की तुलना में कीमतें थोड़ी बढ़ी हैं—मूंगफली 150 से 220 रुपये प्रति किलो बिक रही है—फिर भी लोग खरीदारी बढ़-चढ़कर कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक मंच पर आकर मनाई लोहड़ी
ग्वालमंडी चौक में सभी राजनीति पार्टियों के नेताओं ने एक मंच पर आकर धीयां दी लोहड़ी मनाई। आग जलाकर पारंपरिक गीत गाए गए और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई। ढोल-थाप और डीजे की धुन पर लोगों ने खूब मस्ती की। मूंगफली और रेवड़ियां बांटी गईं। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, शशि गिल, मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, जिला कांग्रेस प्रधान सौरभ मदान मिट्ठू सहित कई नेता मौजूद थे। गीता भवन सेवा समिति ने भी धीयां दी लोहड़ी का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें