फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की याद में मैराथॉन का आयोजन, बेटी बचाने को दौड़े 500 बच्चे

Thu, 08 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Marathon - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बेटी की याद में मैराथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते 500 बच्चे दौड़ें मनीमाजरा में शिवालिक पार्क के पास इस मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में करीब 500 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


मैराथन का आयोजन संत हरि पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अंतरजोत सिंह ने बेटी अशमीन कौर के सातवें जन्मदिन पर उसकी याद में भारत विकास परिषद्, स्टेट लीगल सेल व समस्या-समाधान टीम के सहयोग से किया। इस मैराथन में लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। डिस्ट्रिक्ट लीगल सेल के जज वीके कपूर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन शिवालिक पार्क से होते हुए मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, गोविंदपुरा, मोरी गेट, मेन बाजार, ओल्ड रोपड़ रोड, समाधि गेट से होते हुए देहरा साहिब गुरुद्वारा पर खत्म हुई।

देहरा साहिब गुरुद्वारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के जज अमरिंदर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। संत हरि पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर नाटक, गीत, कविता और नृत्य पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें